दिनेश वर्मा, झाबुआ शहर के माधोपुरा इलाके में एक सुने मकान में चोरों ने दिन में लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिय । मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां पर कलेक्टोरेट में कार्यरत संध्या कुलकर्णी जब ऑफिस गई हुई थी और उनके पति अनिल कुलकर्णी खंडवा गए हुए थे, उस समय दोपहर में ही उनके सूने मकान को चोरो ने निशाना बनाया और दरवाजे की कुंडी तोडक़र घर में घुसे ओर घर की अलमारी में रखे 25 चांदी के सिक्के, 3 सोने के मंगल सूत्र और 4 जोड़ी चांदी के पायजेब कुल 4.45 लाख का माल चुरा कर चम्पत हो गए। चोरी का पता जब संध्या कुलकर्णी मेडम शाम को घर पंहुची तब उन्हें पता चला । सूचना देने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ) Post navigation 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद रहवासी परेशान त्योहारों के मद्देनजर एसडीओपी भाकर ने शान्ति समिति की ली बैठक, दिये निर्देश