जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गो के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षड्यंत्र तथा केन्द्र की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से वंचित करने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 9 मार्च को प्रदेशव्यापी धिक्कार आंदोलन के तहत कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।यह जानकारी देते हुए पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का भाजपाई शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध करेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने बताया कि प्रदेश सरकार को उसकी वादाखिलाफी के प्रति हम बार-बार आगाह कर रहे है। लेकिन सरकार मध्यप्रदेश की जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। कई बार सरकार से किसानों की कर्जमाफी जैसे वादों पर अमल करने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसीलिएए पार्टी ने 9 मार्च को हर जिलों में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी 9 मार्च को धिक्कार आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में पार्टी समाज के उन वर्गो को भी साथ लेगी, जो इस सरकार की धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर तीन रंगों के प्रपत्र बनाकर किसानों को कर्जमाफी के नाम पर सिर्फ गुमराह करने के अलावा कुछ नही किया हैै, कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में किये वादे को पूरी तरह नकार कर वादा खिलाफी की है। 31 मार्च 2018 की स्थिति में किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने का केवल ढोंग किया है किन्तु वास्तविकता में किसानों का हर प्रकार का कर्ज माफ करने का किया गया वादा माफ नही हुआ है। बेरोजगारों का 4 हजार रूपये का भत्ता सरकार बनने के 10 दिन के अंदर देना था किन्तु आज तीन माह होने को है किसी भी बेरोजगार को भत्ता नही मिला है। डावर ने बताया की शिवराजसिंह चौहान सरकार की किसान कल्याणकारी योजना भावांतर को बंद कर दिया गया है। बिजली बिल हाफ करने के वादें से सरकार मुकर रही है। उन्होने कहा कि उक्त घेराव किसान विरोधी नीति के अलावा छात्र हित, बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य स्थानीय मुद्दो को लेकर किया जाएगा। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन भाग लेने का आव्हान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शाह ने बताया कि प्रदेश की कमलनाथ की कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी और किसानों, युवाओ के साथ किये छलावे को लेकर 9 मार्च को दोपर 12 बजे जिला भाजपा कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *