मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ वर्ष में एक बार मनाया जाने वाला तेजा दशमी उत्सव क्षेत्र में अलीराजपुर स्थित रामदेव मंदिर पर मनाया जाता है मगर आम्बुआ में वर्षों से खवासा निवासी वर्तमान में रतलाम रह रहे भूपेंद्रसिंह सिसोदिया के परिवार के सदस्य आम्बुआ में शंकर मंदिर प्रांगण में वीर तेजाजी के सम्मान में “निशान” ध्वजा चढ़ाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी आज 21 सितंबर को सिसोदिया परिवार ने रतलाम से आकर तेजा दशमी पर कस्बा आम्बुआ में ढोल धमाके के साथ ध्वज के साथ जुलूस निकाला तथा शंकर मंदिर प्रांगण में ध्वजा फहराई तथा पूजा-अर्चना की इस कार्यक्रम में आम्बुआ के उनके कई रिश्तेदार इष्ट मित्र आदि सम्मिलित हुए स्मरण रहे कि सिसोदिया परिवार प्रतिवर्ष यह निशान (ध्वजा) आम्बुआ में तेजा जी मंदिर नहीं होने के बावजूद मंदिर प्रांगण में चढ़ाते आ रहे हैं। Post navigation पीएमश्री उमावि में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विभिन्न आयोजन डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला