मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76 वें जन्मदिन को पूरे देश में ” सेवा संकल्प अभियान” के रूप में मनाया जा रहा है, लगभग एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न आयोजन संपन्न किए जा रहे हैं तथा प्रतियोगिताओं में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। हमारे संवाददाता को पी.एम श्री उ.मा वि आम्बुआ के प्राचार्य लोंगसिंह भयडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार विभिन्न शैक्षणिक कार्य क्रम पी एम श्री उ.मा.वि आम्बुआ में किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में 19 सितंबर को भा.जा.पा मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में भाषण तथा चित्र कला का आयोजन किया गया जिसकी सराहना अतिथि द्वारा की गई। 21 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ” मेरे सपनों का भारत – सेवा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा आम्बुआ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रतियोगिओं द्वारा बनाई गई चित्र कला में विकसित भारत 2047 प्रधानमंत्री की परिकल्पना को विशेष रूप से उकेरा गया जिसे अतिथि द्वारा सराहा गया, तथा छात्र छात्राओं को इस प्रयास हेतु प्रोत्साहित किया गया,इन आयोजनों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण विश्वकर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।इस अभियान के तहत अभी अनेक आयोजन संपन्न किए जा ने वाले हैं। Post navigation जंगली जानवर ने हमला कर एक युवक सहित दो बच्चों को घायल किया तेजा दशमी पर आम्बुआ में रतलाम निवासी सिसोदिया परिवार ने ध्वजा चढ़ाई