झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- तीन ग्राम पंचायत के सरपंच पद की मतगणना पेटलावद उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमे 2 पर कांग्रेस तो 1 सीट पर भाजपा विजय हुई है। बामनिया ग्राम पंचायत में भाजपा से रामकन्या मखोड़ को 1583 मत प्राप्त हुए, इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुन्ना डामर को 900 से अधिक मतों से हराया। मुन्ना डामर को 647 मत प्राप्त हुए। वही सोहन डामर को 373 मत प्राप्त हुए, नंदलाल गामड़ को 192 वोट ही हासिल कर पाए। इसी के साथ अरविन्द देवदा को 102 मत प्राप्त हुए, तो 61 मतदाताओं ने नाटो दबाया। वही रामपुरिया ग्राम पंचायत में कांग्रेस से अनिल निनामा विजयी हुए। साथ ही मुल्थानिया ग्राम पंचायत में कांग्रेस से वेशा रामू वसुनिया ने जीत हासिल कर यहां पर कांग्रेस का परचम लहाराया। Post navigation कीचड़ की ग्राम में भरमार, जिम्मेदारों को नहीं कोई सारोकार व्यापारियों ने की ग्राम पंचायत-प्रशासन से मांग मांग मेला दो दिन बढ़ाया जाए