इरशाद खान, बरझर खेल-खेल में हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम पंचायत बरझर के श्यामला कुंड स्थित निनामा फलिया में गहरे तालाब में डूबने से आठ वर्षीय मासूम आयुष पिता काजू निनामा की जान चली गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शाम को बालक का शव बरामद किया जा सका। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-25-at-7.23.44-PM.mp4 जानकारी के अनुसार आयुष अपने दो दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हादसे को आंखों के सामने होता देख उसके दोनों दोस्त बुरी तरह सहम गए। वे तुरंत वहां से भागकर घर पहुंचे और बदहवास हालत में परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर अपने दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और गांव वाले मिलकर लगातार तालाब में आयुष की तलाश करते रहे, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। आखिरकार, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब सवा सात बजे आयुष का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया। इस दुखद घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। Post navigation श्यामला कुंड में 8 वर्षीय बालक तालाब में डूबा, रेस्क्यू जारी पारंपरिक खेती में नुकसान के बाद किसान ने किया नवाचार, 6 बीघा में लगाए पिंक ताइवान अमरूद के 3000 पौधे