इरशाद खान, बरझर ग्राम पंचायत बरझर के श्यामला कुंड स्थित निनामा फलिया में आठ वर्षीय बालक आयुष पिता काजू निनामा गहरे तालाब में डूब गया। आयुष अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। हादसे के बाद डरे हुए दो बच्चे भागकर घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवा तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस गांव वालों की मदद से लगातार तालाब में आयुष की तलाश कर रही है, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला। Post navigation बोलेरो की टक्कर से बुलेट पेड़ से टकराई, एक की मौत तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, शाम को मिला शव