झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा पारा ने युग प्रभावक, शासन सम्राट, गच्छाधिपति, लोकसंत आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयंत सेन सूरीश्वर मसा की सदप्रेरणा से नगर के प्रमुख 5 चौराहों पर शीतल जल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की है। ग्रीष्मकाल शुरु होते ही ग्रामीणों को ठंडा जल मिले इस हेतु नवयुवक परिषद एवं तरुण परिषद ने सदर बाजार, कोठारी गली, जैन मंदिर, रानापुर रोड तथा राजगढ़ रोड़ पर वाटरकेन की व्यवस्था प्याऊ के रुप में की है। विदित है कि प्रतिवर्ष इन दोनो संस्थाओं द्वारा गर्मी शुरु होते ही ग्रामीणों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाती है। निप्र पारा में राजेंद्र परिषद की तरुण शाखा ने प्याऊ का शुभारंभ किया। Post navigation उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड की बंपर जीत पर भाजपाईयों ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई ग्राम पंचायत की लापरवाही बनी परेशानी का सबब