झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में हुई प्रचंड जीत पर पारा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते रैली निकाली एवं मिठाई बांटी। जैसे ही चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत का ग्राफ बढ़ता गया वैसे ही कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता गया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजा सरतालिया ने कहा कि ये परिणाम नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसलों पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है। ब्रांड मोदी और अमित शाह की कुशल रणनीति को जीत का श्रेय देते सरतलिया ने कहा कि जनता मोदीजी और भाजपा के साथ है और विरोधियों को अब सबक लेने की जरुरत है। जोश से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो में ढोल-ताशो के साथ गुलाल उड़ाते विजय जुलूस निकाला तथा मिठाई बांटी। मंडल अध्यक्ष ओंकार डामोर के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में जिला कार्यकारिणी सदस्य आनंद सरतालिया, वेस्ता बामनिया, मंडल महामंत्री अमृत राठौड़, दिलीप किराड़े के साथ सोसाइटी अध्यक्ष कुंजरसिंह रावत, किशोर भाबर, दिलीप डावर, शुभम सोनी, पलाश कोठारी, निलेश परमार,राजा सोनी बालू मंडोड, मोतीसिंह परमार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation जयस की गेर में जमकर थिरके अंचलवासी तरुण शाखा ने पांच प्याऊ का किया शुभारंभ