झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जैन समाज के सन्त तरुण सागर जी महाराज के खिलाफ विशाल ददलानी ने अभद्र टिप्पणी की जिसको लेकर अपच ग्रुप ने पूर्ण जोर विरोध किया और विशाल ददलानी पर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अपच ग्रुप के सरंक्षक संजय चाणोदिया, राहुल मूथा, कीर्तिश चाणोदिया, संजय बरबेटा, कमल चाणोदिया ग्रुप के सक्रिय सदस्य सचिन भंडारी, सौरभ निमजा, अनुपम भंडारी, विपुल लोढ़ा, विपुल भंडारी, काजू मेहता, सुमीत मेहता, हिमांशु नागोरी, शुभम जैन, कान्हा भंडारी, प्रियांश भंडारी, नमन पटवा, विशाल पटवा, प्रतीक लोढ़ा, आशीष मूथा आदि सदस्य ने पुरजोर विरोध किया और इस मामले में कार्रवाई के लिए नायाब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा, जिसका वाचन विपुल मेहता ने किया। आभार सचिन भंडारी व सौरभ निमजा ने माना। Post navigation तीन दिनों से लापता पंचायत सचिव का पता लगाने के लिए ग्रामीणों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन आराधना में तप त्याग द्वारा आत्मशुद्धि के प्रयास करो : मुक्तिप्रभा मसा