गुमशुदा हुए पंचायत सचिव का पता नहीं लगा सकी पुलिस अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- भाबरा जनपद पंचायत (चंद्रशेखर आजादनगर) की ग्राम पंचायत बड़ी मिरियावाट के पंचायत सचिव कुवरसिंह वसुनिया 27 अगस्त को आजाद नगर से सुबहे अपनी पंचायत के लिए निकले थे, जो घर पर वापस लौट कर नहीं आए, जिसकी रिपोर्ट मंत्री की पत्नी सैलबाई वसुनिया ने 28 तारीख को आजाद नगर थाने मे दर्ज करवाई, जबकि कुवरसिंह की बाइक आम्बुआ आजाद नगर भाबरा सड़क मार्ग पर पड़ी मिली। बाइक की दोनों नंबर प्लेट लगी हुई नहीं थी जिसे लेकर आजाद नगर भाबरा पंचायत कर्मियों व ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर कुवरसिंह की पत्नी सैलवाई के हाथों थाना प्रभारी एलएस भूरिया को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मंत्री को ढूंढऩे की मांग की। इस अवसर पर संभाग संगठन सचिव शेहजाद खान, ब्लाक अध्यक्ष शंकरसिह व ब्लॉक के सभी पंचायत सचिव सहित गाव के लोग मौजूद थे। Post navigation पेटलावद क्षेत्र में आखिर कब सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था? तरुणसागरजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरोध में अपच ग्रुप ने सौंपा ज्ञापन