गौरव कटकानी, कालीदेवी बैतूल-अहमदाबाद फोरलेन पर शुक्रवार करीब पौने 12 बजे तंबाकू से भरा ट्राला CG 04 LW 9658 पलटी खा गया। घटना कालीदेवी से 1 किलोमीटर दूर ग्राम रामा स्थिति आई. सी. डी. एस ऑफिस के सामने हुई। ट्राला गुजरात से तंबाकू भरकर इंदौर की तरफ जा रहा था। ट्राले में भरी तंबाकू का वजन एक तरफ आने से ट्राला असंतुलित होकर पलट गया जिससे थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही 100 डायल व कालीदेवी थाना प्रभारी निरीक्षक हिरूसिंह रावत मौके पर पहुंचे और यातायात का आवागमन सुचारू रूप से शुरू करवाया। घटना में ड्राइवर व कंडक्टर को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। Post navigation अज्ञात कारणों से मकान जलकर हुआ खाक, 3 वर्षीय बालिका की जलने से मौत कालीदेवी जैन श्री संघ ने आज विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा