कालीदेवी। कालीदेवी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम वागलावाट में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आगजनी में 3 वर्षीय बच्ची की जलने से मौत हो गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221121-WA0056.mp4 प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश पिता बदिया निवासी वागलावाट के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। वही 3 वर्षीय बालिका कोमल की जलने से मौत हो गई। मुकेश ने बताया कि आग में घर में रखा सामान सीमेंट की बोरियां, चांदी, नगदी, खाने पीने का सामान, कपड़े बिस्तर के साथ ही बेचने के लिए रखी कपास व सोयाबीन की फसल आदि सामान जलकर राख हो गया। मौके पर हल्का पटवारी छतरसिंह मेरावत, सचिव शैलेष शर्मा ने पंचनामा बनाया वही टीआई हीरूसिंह रावत, एएसआई ओपी वर्मा भी सूचना पर पहुंचे। झाबुआ लाइव से संवाददाता दीपेश प्रजापति की रिपोर्ट Post navigation सभी को अपने अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी होना चाहिए गुजरात चुनाव के दिन झाबुआ-अलीराजपुर जिले के सीमावर्ती गांव की शराब दुकानें बंद रहेगी