खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के ग्राम खरडू बड़ी में भगोरिया पर्व मनाया गया जिसमें आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो ने भी शिरकत की। भगोरिया मेले में  आदिवासी परम्परागत युवतियों द्वारा वेशभूषा पहनकर मेला देखने पहुँचे।मेले में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए टोमेन जरी के साथ खेल कूद के लिए भी साधन लगे इसी के साथ  झूले चकरी के भी आंनद युवक युवतियों एवं बच्चों द्वारा लिए गए।

भगोरिया मेले में फोटो खिंचाने के लिए भी युवतियों में काफी उत्साह देखने मिला। भगोरिया मेले में फल फ्रूट के साथ साथ टेटू ,चश्मे, ठंडे की दुकान लगी जिसमे सभी दुकानदार ने भी अपनी दुकानें लगाई। दोपहर 1 बजे तक भगोरिया मेले में ज्यादा भीड़ नहीं हुई लेकिन 2 बजे बाद भीड़ आना शुरू हुई और दुकानदारों का व्यवसाय चलना शुरू हुआ।ग्राम पंचायत खरडू बड़ी द्वारा गांव के चौराहे और भगोरिया मेला स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जिससे आने जाने वाले लोग पर नजर रखी जा सके।इसी के साथ ही पुलिस प्रशासन के लिए टेंट लगवाए गए और भगोरिया स्थान पर पानी के टैंकर भी छोड़े गए ताकि लोगो को पानी की समस्या ना हो सके। भगोरिया मेले का निरीक्षण करने झाबुआ थाने से टीआई आर. सी. भास्करे अपनी टीम के साथ पहुँचे ओर भगोरिया मेले में  पुलिस प्रशासन एवं कोटवारों द्वारा  सुरक्षा दी गई। दोपहर 4 बजे गांव में गेर निकाली गई जो कि खरडू के स्कूल परिसर से शुरू होकर मेन बाजार तक पहुँची। भगोरिया मेला काफी उत्साह ओर उल्लास के साथ मनाया गया एक सप्ताह तक अलग अलग गांव अलग जगह पर इस भगोरिया का आनंद लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *