भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर

कोविड-19 की प्रथम एवं द्वितीय लहर में जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है। तब डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनकी कड़ी मेहनत को अनदेखा नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों को समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है। अब जो लोग समाज और देश की सेवा में अपनी जान की चिंता किए बगैर दिन रात लग रहते हैं। उनके लिए विशेष रूप से डॉक्टर डे विशेष दिन है।इसी तारतम्य में रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा मान सम्मान इवेंट का आयोजन रखा गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में सी एम एच ओ डॉक्टर जयपाल सिंह ठाकुर एस डी एम एल एन गर्ग विशेष अतिथि के रुप में डॉक्टर सेलक्षी वर्मा रोटरी क्लब आजाद झाबुआ झोन के असिस्टेंट गवर्नर संजय काठी रो कयूम खान एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया एवं सचिव महेंद्र सिंह सोलंकी की गरिमा उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया।रोटरी परंपरा के अनुसार कॉल टू ऑर्डर वरिष्ठ रो. बहादुर सिंह चौहान ने किया चतुर विद मंच का वाचन रो. मांगीलाल नायक द्वारा किया गया। तत्पश्चात नगर की होनहार बालिका एंजल व एंजलीना पॉल द्वरा डॉक्टर्स ने कोविड-19 के दौरान किस तरह से मरीजों की सेवा कर कर सेवा कार्य किया उस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। स्वागत भाषण में रोटरी क्लब के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया ने कहा कि 1 जुलाई डॉक्टर डे के विशेष दिन रोटरी का वर्ष 21/22 का कार्यकाल प्रारंभ हुआ है। आगामी 4 जुलाई को प्रतिज्ञा रक्तदान महोत्सव व अगस्त माह में पर्यावरण सहेजने की दिशा में महोत्सव शिक्षा स्वास्थ्य स्थाई प्रकल्प व मानव सेवा के साथ असहाय बच्चों के लिए रोटरी गुरुकुल प्रारंभ करने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रकल्प इस वर्ष करने के लिए साझा किए। विशेष अतिथि के रुप में पधारे डॉक्टर सेलक्सी वर्मा ने भी अपनी सुमधुर आवाज में डॉक्टरों का उत्साह वर्धन करते हुए गीत प्रस्तुत किया।झोन के असिस्टेंट गवर्नर संजय काठी में स्थाई प्रकल्प के बारे में बताते हुए रोटरी की सेवाओं के बारे में बताया। वरिष्ठ रोटेरियन विनोद बाफना ने डॉक्टर के सम्मान में अपनी बातों को रखा मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एस डी एम गर्ग ने सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की बात पर जोर देते हुए उपस्थित डॉक्टरों का वंदन अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि सी एम एच ओ डॉ जयपाल सिंह ठाकुर ने कोरोना के खिलाफ युद्ध में डॉक्टरों ने किस तरह से जंग लड़ी उसके बारे में जानकारी साझा की व रोटरी क्लब द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने विशेष रूप से रोटरी क्लब अपना उपकरण बैंक के संचालक रोटेरियन भारत मिस्त्री एवं क्लब के सभी सदस्य की सेवाभाव की तारीफ की ।रोटरी क्लब अपना मान सम्मान आयोजन में मेघनगर रंभापुर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 51 डॉक्टरों का प्रशस्ति पत्र देखकर मान सम्मान किया गया मंच संचालन सु मधुर आवाज में रोटेरियन सुमित मुथा द्वारा किया गया आभार क्लब के सचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने माना आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब के समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *