जीवन राठौड़, सारंगी अभी-अभी करवड़ बस स्टैंड पर विनायक एकेडमी स्कूल के छात्र लोकेश पिता राहुल भाभर का एक्सीडेंट लापरवाह डीजे की गाड़ी के ड्राइवर ने कर दिया है। बच्चे का पांव टूट कर अलग ही लटक गया है बताया जा रहा है कि स्कूल छात्र भूतपूर्व सरपंच का बेटा है। स्कूल छात्र को एम्बुलेंस की मदद से रतलाम ले जाया गया है। डीजे वाहन चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और डीजे गाड़ी में शराब की खाली बोतलें भी निकली है स्कूल का बच्चा स्कूल सामग्री लेने के लिए रोड के साइड से जा रहा था तभी शराब के नशे में डीजे वाहन के ड्राइवर ने बच्चों के पाव पर चढ़ा दिया। जिससे बच्चे का एक पांव पूरी तरह से टूट कर अलग हो गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और वाहन चालक की ग्रामीणों के द्वारा धुलाई कर दी गई इसके पश्चात पुलिस चौकी पर सूचना दी गई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक को पड़कर चौकी पर ले गई । रोड़ के आसपास है अतिक्रमण करवड़ बस स्टैंड के आसपास के दुकानदारों द्वारा रोड़ तक सामान फैला कर रोड़ तक अतिक्रमण करने से वाहनों व पैदल वालों को आवागमन में परेशानी होती है और ऐसी घटनाएं होती है अगर प्रशासन ने रोड़ के आसपास दुकानों से अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर कभी ऐसी घटनाएं की पुनरावृत्ति हो सकती है। Post navigation गोताखोर की टीम ने नहर से एक और शव निकाला रतलाम रोड अमर होली के पास कुएं में मिला युवक का शव