झाबुआ। पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र सांठे ने बताया की चौकी क्षेत्र में विगत वर्ष घटित डकैती के प्रकरण में फरार अपराधी को पकडऩे पुलिस को सफलता मिली। सांठे ने बताया कि चौकी क्षेत्र मे वर्ष 2015 में घटित डकैती की घटनाओं का फरार आरोपी हरमसिंह पिता हेमा अजनार व मुकेश पिता खुमान अजनार निवासी ग्राम बयडा थाना उदयगढ़ को डकैती के प्रयास मे विगत दिनों पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी के मार्गदर्शन में कालीदेवी थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया था को न्यायालय झाबुआ से पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमे आरोपी हरम व मुकेश से डकैती का माल चांदी करीब 50 हजार रुपए मूल्य के जेवरात बरामद कर सफलता एसडीओपी एसआर परिहार के नेतृत्व मे प्राप्त की। Post navigation इनाम बदमाश पुलिस की गिरफ्त में सात श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बफानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ रवाना