अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- बाबा अमरनाथ यात्रा के लिये जाने वाले श्रद्धालुओ की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 2 जुलाई से शुरू हुई यात्रा के बाद एक लाख से अधिक लोग पवित्र गुफा मे बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके है। अलीराजपुर जिले के बरझर कस्बे से पहली बार अमरनाथ यात्रा के लिए सात श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर बरझर से रवाना होकर दाहोद गुजरात जम्मुतवी ट्रेन से बरझर से गोरधन लाल राठौड़ के नेतृत्व में हिमसिंग बारिया, योगेश साहू, विनोद भाई, सुरेश पंचाल, मानसिंह ढाक आदि अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिये रवाना हुए। अमरनाथ रवाना होने से पहले गांव के हमीद खान, काला खान, बीएस कैथवास, रमेश साहू, प्रतीक प्रजापत, देवीलाल साहू ने सभी का पुष्पमाला से स्वागत किया। यह सभी यात्री 12 जुलाई यात्री को पहलगांव पहुंचकर सवेरे 5 बजे पहलगांव से पैदल निकल कर 14 तारीख को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। Post navigation डकैती का आरोपी 50 हजार के माल समेत पकड़ाया बाढ-अतिवृष्टि की स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1079 पर काल करे