झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- पुलिस ने दबिश देकर ग्राम तेजारिया के बन्ना उर्फ बन्नेसिंह सिंगाडिय़ा को धरदबोचा। गौरतलब है कि बन्नेसिंह पिटोल में जगदीश बड़दवाल के यहां डकैती में शामिल था इसके अलावा बदमाश बन्नेसिंह महाराष्ट्र के अकोला व जोबट समेत अन्य राज्यों में डकैती की वारदातों में शामिल रहा। पुलिस ने बदमाश पर पहांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बदमाश को पकडऩे में पिटोल चौकी प्रभारी आशुतोष मिठास, प्रआर शिव शर्मा, आर पवन शर्मा, एएसआई माधवराम शर्मा, प्रआर मुनेंद्रसिंह का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली भव्य शोभायात्रा डकैती का आरोपी 50 हजार के माल समेत पकड़ाया