अलीराजपुर Live के लिए फिरोज खान बबलू की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले की चांदपुर पुलिस ने विगत 12 मई को खडंवा – बडोदा स्टेट हाईवे पर रात्रि 3 बजे हुईं एक डकैती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 6 डकैतो को गिरफ्तार करने लिया है उनके पास से 1 लाख 33 हजार रुपये नकद एंव एक लैपटॉप / दो मोबाइल बरामद किये गये है । पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के बताया कि फरियादी अखिलेश यादव अपने साथियों के साथ खड़े थे तभी अज्ञात बदमाशो ने डकैती की वारदात को अंजाम देकर डेढ लाख रुपये लुटकर भागे थे । घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया ओर लगातार जांच के बाद इंदरसिंह ; सेमला ;भदु ; डांगरिया ; पारसिंह ; दिलीप को गिरफ्तार किया है । एसपी के अनुसार चांदपुर पुलिस थाना इंचाज॔ एम के रघुवंशी एंव पुलिस की साइबर सेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । Post navigation पति मांग रहा था खाना ; खाने के बदले पत्नी ने पति का गला काट डाला अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर युवाओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला