अलीराजपुर Live के लिए खट्टाली से विजय मालवीय की EXCLUSIVE रिपोर्ट अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के उबलड गांव मे कल रात साढ़े 8 बजे के करीब एक पत्नी ने अपने पति की गद॔न पर दराता मारकर हत्या कर दी । पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के ने बताया कि उबलड गांव के तालाब फलिया के निवासी चैनसिंह पिता शंकर सिंह उम्र 60 ने कल रात साढ़े 8 बजे अपनी पत्नी सेकडीबाई ( 58 ) से खाना मांगा तो सेकडीबाई ने खाना ना बनने या देरी की बात कहीं इस पर पति पत्नी मे थोडा विवाद हो गया इस विवाद के बीच पत्नी सेकडीबाई ने घरेलु दराते से पति शंकरसिंह का गला रेत दिया जिससे उसकी मोत हो गयी । घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सेकडीबाई को हिरासत मे ले लिया ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । Post navigation गुरु पूर्णिमा पर विशाल शोभायात्रा निकाली गुरुपुर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया