सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी ग्राम खरडू बड़ी में एयरटेल फायबर लाइन का काम चल रहा है जिसके लिए इसकी केबल डालने के लिए गांव के अलग अलग जगहों पर गड्डा खोद कर उसमें केबल डाली जा रही है।लेकिन इसी के साथ ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है क्योंकि ठेकेदार द्वारा खरडू बड़ी के मेन बाजार में करीब 10 दिनों से गड्डा खोद कर उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया जिसमें कभी भी कोई भी बाइक वाला या फिर कोई भी ग्रामीण इस गड्ढे में गिर जाता है तो उसका जवाबदार कोन होगा। ठेकेदार की छोटी सी गलती कई किसी का हादसे का शिकार ना हो जाये इस ओर किसी भी एयरटेल कंपनी के अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कर रहे है। Post navigation नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित हुई ग्राम पंचायत द्वारा दो वर्षों से पुलिया निर्माण की बकाया राशि नहीं दी