झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- बामनिया आज तडक़े सुबह 5 बजे दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बामनिया-भेरुगढ़ के बीच एपीएलएस मालगाड़ी की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने भेरुगढ़ स्टेशन को सूचना दी भेरुगढ़ ने बामनिया को सूचित किया, जिस पर बामनिया आरपीएफ जवान अतीक खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बामनिया पुलिस को सूचना दी जिस पर बामनिया चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में पाया की घटनास्थल खवासा चौकी का है जिसके बाद खवासा चौकी प्रभारी वह पहुंचे। Post navigation अवैध रूप से खेत में बोए गए गांजे 105 पौधों के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आमजन के सहयोग के बिना समस्या का हल नहीं- आरपी सिंह