मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ पुलिस थाना क्षेत्र की चौकी वडी ग्राम में एक कृषक अपने खेत से गेंहू की फसल काट कर उसे ट्रेक्टर ट्राली में भरकर कर खलियान की ओर ला रहा था ट्राली में लगे लोहे के पाइप बिजली की हैबीलाइन से छू जाने के कारण आग लगने के समाचार है कोई जन हानि तो नहीं हुई मगर फसल एवं ट्रेक्टर को हानि होने की खबर है। हमारे संवाददाता को ग्राम वड़ी के पटेल राजू रावत ने बताया कि उसके चचेरे भाई गजराज सिंह पिता वेस्ता रावत आज अपने खेत में कटी पड़ी गेंहू की फसल को ट्रेक्टर ट्राली में भरकर खलियान की ओर ला रहा था कि रास्ते में ऊपर से गुजर रही हैबीबिजली लाईन के तारों से ट्राली में लगे लोहे के पाइप छू जाने के कारण निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई,आनन फानन में ट्राली को अलग किया गया तथा आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक फसल के साथ साथ ट्रेक्टर ट्राली को भी नुक्सान हो गया , घटना की सूचना मिलने पर पटवारी आदि घटना स्थल पर पहुंचे हैं तथा नुक्सानी का आकलन किया जा रहा है। Post navigation क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी