मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ होलिका दहन के बाद शीतला सप्तमी तथा उसके बाद क्षेत्र में दशा माता की पूजा अर्चना का पर्व आज 13 मार्च को पीपल पूजा के साथ मनाए जाने के समाचार है। हिंदू सनातन धर्म में फाल्गुन मास में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, होलिका दहन के बाद कृषण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता के व्रृत का प्रावधान है जिसके तहत महिलाएं उपवास रख कर पीपल की पूजा अर्चना कर कच्चे धागे को पीपल पर लपेटते हुए उसकी परिक्रमा करते हैं तथा कथा सुनते हैं।साथ ही कच्चे सूत के धागा को जिसमें गांठें लगी होती है गले में धारण करती है, तथा दशा माता से घर परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं,आज आम्बुआ में शंकर मंदिर प्रांगण में स्थापित अम्बे माता मंदिर प्रांगण में स्थित पीपल पर पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह से लेकर दोपहर तक चलता रहा,यह क्रम संकटमोचन हनुमान, बीजासन माता मंदिर, अस्पताल कालोंनी, आदि स्थानों पर भी चलता रहा। Post navigation शीतला सप्तमी पर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली