झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रतलाम के उड़वा में अभी अभी ट्रक ने एक मासूम बच्चे को रौंद दिया। जानकारी अनुसार अपने पिता के साथ बच्चा रोड क्रास कर रहा था अभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। गांव वालों ने ट्रक ड्राइवर को एक घर में बंद कर दिया है। मासूम बच्चे की मौत से गांव वालों में काफी आक्रोश है। उड़वा से लगा रतलाम रोड पुरी तरह जाम है। घटना को एक घण्टा बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुची थी लेकिन जब एक घण्टे के बाद पुलिस वहां पहुंची तो आक्रोशित लोगो पर काबू में करना पुलिस के बस से बाहर था लेकिन पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और सभी वाहनों को वहा से निकाला। लेकिन आक्रोशित भीड़ ने वहाँ खड़ी यात्री बस पर भी पत्थर बरसा दिए। फि़लहाल स्थिति पर पुलिस ने काबू पा लिया है। Post navigation आखिर कब मिलेगी रोड की सौगात : विधायक ने पत्र लिख कर प्रभारीमंत्री से की मांग शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुराचार