अलीराजपुर। नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजावाट में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया। नानपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नााबलिग पीडिता को शादी का लालच देकर आरोपी कमलेश पिता वेस्ता ने समीप ही जगत के मकान में ले जाकर दुराचार किया। आरोपी यही नहीं रुका वह अक्सर नाबालिग के साथ स्थान बदल-बदल कर दुराचार करता रहा। पीडि़ता ने शरीर शोषण से तंग आकर नानपुर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी कमलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। Post navigation ट्रक ने बच्चे को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम कलेक्टर ने पांच जपं सीईओ को हटाकर की नई पदस्थापना