झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सारंगी पेटलावद रोड पर टेमरिया घाटी के पास एक ट्रक पलटी खा गया। ट्रक में खाली केरट भरी हुई थी। ट्रक खाली केरट लेकर टमाटर भरने आ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक डीएल 1 जीसी 0369 जब टेमरिया घाटी पर पहुंचा तो अचानक ड्राइवर का ट्रक का संतुलन बिगड़ा व रोड के साइड पर पलटी खा गया। इस दौरान ड्राइवर को मामूली चोट लगी। Post navigation कलेक्टर साहब… एक नजर इधर भी, आपकी इस स्कूल की दशा देखकर यकीनन आप भी सिस्टम को कोसेंगे झाबुआ लाइव की खबर : खुले चेनकावानी-गोठ की स्कूले