अर्पित चोपड़ा, खवासा

स्थानीय खेल प्रेमियों द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार 7 जनवरी को होगा जिसमे विभिन्न जिलों से कई टीमें हिस्सा लेंगी। फेमस क्रिकेट क्लब खवासा के तत्वावधान में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए खेलप्रेमियों द्वारा तैयारियां की जा रही है। फेमस क्रिकेट क्लब के संजय व्यास, राजेन्द्र भगत एवं विजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि टूर्नामेंट में सभी टीमें भाग ले सकती है। इंट्री फीस ग्यारह सौ रुपए रखी गई जिसे जमा कराने की अंतिम तारीख 6 जनवरी है। संजय व्यास ने बताया कि प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा जिसमें एलबीडब्ल्यू को छोड़कर सभी नियम लागू रहेंगे। टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार भाजपा के खवासा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा, एवं द्वितीय पुरस्कार ग्राम पंचायत खवासा के सरपंच रमेश बारिया द्वारा प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *