जीवनलाल राठौर सारंगी सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे ग्राम मठमठ के तीखीपाड़ा में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई, जिसमें टेंट के सभी सामान जलकर खाक हो गए, सामान की कीमत लाखों रूपये में आकी जा रही है। टेंट हाउस मालिक गोपाल पिता लक्ष्मण भूरिया ने गोदाम पर आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को करि,जिसने पुलिस प्रशासन तुरंत अपने अमले ओर अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। आग किस कारण से लगी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है पुलिस जांच में जुट गई हे। Post navigation दंडवत बाबा का सारंगी चौपाटी पर किया स्वागत तीन दिनों से लापता जीजा-साले में से एक का शव मिला, जीजा अभी लापता