मयंक गोयल @ रानापुर देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में भी टीकाकरण का काम जोर-शोर से जारी है इसी कड़ी में राणापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले रूपा खेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी आज टीकाकरण का सत्र आयोजित किया गया था जिसमें 60 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रयास से इस लक्ष्य को पा लिया लेकिन सबसे अच्छी दो तस्वीरें सामने उस समय आई जब इस टीकाकरण केंद्र पर एक 91 वर्षीय बुजुर्ग अपना दूसरा डोज लगवाने के लिए पहुंचे और लगभग उसी समय एक दिव्यांग युवक भी लाठी के सहारे इस केंद्र पर पहुंचा.. स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुजुर्ग रायसिंह रोज एवं दिव्यांग दीतिया भाई को माला पहनाकर सम्मानित किया उनका स्वागत और अभिनंदन किया ओर उनका टीकाकरण किया गया ..इस अवसर पर डा वासुदेव पाटीदार , ANM कामिला वाखला , आयुष औषधालय के प्रभारी जहुर खान , रोजगार सहायक गनपत रोज एंव आशा & आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे । Post navigation डिलेवरी पॉइंट बंद होने से, जननी में करनी पड़ी डिलेवरी महंगाई के विरोध में आप आदमी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन