विपुल पांचाल @ झाबुआ स्वच्छता सर्वे 2020 मे झाबुआ नगर पालिका ने इस बार ऊंची छलांग लगाई है झाबुआ शहर इस बार मध्यप्रदेश की रेंकिंग मे कुल 66 प्रतियोगी निकायों मे दूसरे स्थान पर आया है जबकि स्वच्छता सर्वे 2019 मे झाबुआ 15 वे नंबर पर था .. इसी तरह भारत के पश्चिम झोन मे झाबुआ को कुल 299 प्रतियोगी शहरो मे 29 वे स्थान पर आया है जबकि विगत स्वच्छता सर्वे 2019 मे झाबुआ 107 वे स्थान पर था ..गोरतलब है कि झाबुआ नगर पालिका के अध्यक्ष मनु डोडियार ; उपाध्यक्ष रोशनी डोडियार ; सीएमओ एल एस डोडिया एंव सभी पार्षदो एंव नगर पालिका कर्मचारियों ओर सफाई कर्मचारियों ने योजना बनाकर मनोयोग के साथ काम किया इसी का नतीजा है कि झाबुआ नगर ने कई प्रमूख नगरो को पीछे छोड़ते हुऐ यह उपलब्धि हासिल की है ..झाबुआ के प्रदेश मे अपने वर्ग मे नंबर -2 आने पर सभी नगरवासियों मे उत्साह है Post navigation झाबुआ जिले में फिर सामने आए 7 नए कोरोना संक्रमित, इनमें चार थांदला के अलीराजपुर शहर व आजादनगर, उदयगढ़, खट्टाली, बोरी कस्बों के कुल 11 लोग कोरोना की चपेट में