विपुल पंचाल, झाबुआ/ रितेश गुप्ता, थांदला आज सुबह एमजीएम इंदौर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार झाबुआ जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से चार थांदला के निवासी हैं। संक्रमित मरीजों में पेटलावद का एक 42 वर्षीय युवक, झायड़ा (कल्याणपुरा) के दो मरीज के अलावा थांदला के भोई मोहल्ले की चार वर्षीय बालिका, रघुनंदन मार्ग के 42 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय महिला एवं 13 वर्षीय बालक शामिल हैं। लेकिन आई रिपोर्ट्स का सुखद पहलू यह भी है कि आज सुबह कुल 327 रिपोर्ट नेगेटिव भी प्राप्त हुई है। नेगेटिव रिपोर्ट ज्यादातर सारंगी, झकनावदा और पीपलीपाड़ा के साथ तलावली और पालेड़ी गांव की है। Post navigation राणापुर में चार कोरोना पॉजिटिव निकले झाबुआ नगर पालिका ने मारी बाजी ; स्वच्छता सर्वे मे प्रदेश मे अपनी कैटगरी मे पाया दूसरा स्थान