फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर अलीराजपुर जिले में एक बार फिर 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें चंद्रशेखर आजाद मार्ग अलीराजपुर का 45 वर्षीय पुरुष तो वहीं मंगलम होटल के पास रहने वाली 55 वर्षीय वृद् महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। तो चंद्रशेखर आजाद के सोनी मोहल्ले के दो युवक जिनकी आयु 40 वर्षीय व 41 वर्ष के साथ ही एक 14 वर्षीय बालक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ एमजी रोड खट्टाली का 45 वर्षीय पुरुष, तो एमजी रोड खट्टाली की 58 वर्षीय वृद्ध महिला तो एमजी रोड खट्टाली का 42 वर्षीय युवक भी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। मेनरोड उदयगढ़ कनास का 50 वर्षीय पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव आया है। माल फलिया बोरी का 50 वर्षीय पुरुष भी कोरोना की चपेट में आ गया। साथ ही जिला जेल का 29 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। इनकी रिपोट्र्स आते ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक की टीमे संबंधित संक्रमित लोगों को आइसुलेशन वार्ड में दाखिल करने के लिए उनके घर रवाना हो गई है। Post navigation झाबुआ नगर पालिका ने मारी बाजी ; स्वच्छता सर्वे मे प्रदेश मे अपनी कैटगरी मे पाया दूसरा स्थान झाबुआ जिले में कोरोना वायरस के फिर 9 मरीज हुए संक्रमित, थांदला शहर के 2, तो राणापुर के 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव