विपुल पंचाल, झाबुआ /रितेश गुप्ता, थांदला/मयंक गोयल, राणापुर झाबुआ जिले में कोरोना वायरस की चैन कम होने का नाम नहीं ले रही है। 20 अगस्त को लिए गए सेंपल में एक बार फिर से झाबुआ शहर के चैतन्य मार्ग दिलीप गेट निवासी एक 31 वर्षीय युवती पॉजिटिव आई है, तो वहीं थांदला शहर के एमजी रोड की 56 वर्षीय वृद्धा व एक 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ राणापुर के छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिनमें राणापुर में 6 मरीज मिले राणापुर के आंकड़ा अर्धशतक के पार पहुंच चुका है। कुल 53 संक्रमित मरीज अभी तक मिल चुके हैं वही शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 6 और पॉजिटिव मरीज जिसमें से 1 ङाबतलाई, 2 सारसवाट, 1 भूरीमाटी,1 मालीपुरा और 1 रानापुर नगर के पाये गये। यह सभी तो सरदार मार्ग में व्यापारी पॉजिटिव आया था उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी बताए जा रहे हैं जिसमें भूरीमाटी के भिलाला फलिया के 22 वर्षीय युवक, मालीपुरा का 45 वर्षीय पुरुष, ग्राम सारसवाट के आमली फलिया के18 वर्षीय व 19 वर्षीय दो युवक, ग्राम डाबतलाई के तड़वी फलिया के 17 वर्षीय 1 युवक वही राणापुर नगर में सरदार मार्ग एक 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया जिसका सरनेम कटारिया बताया जा रहा है। Post navigation अलीराजपुर शहर व आजादनगर, उदयगढ़, खट्टाली, बोरी कस्बों के कुल 11 लोग कोरोना की चपेट में थादंला मे कोरोना ने मारा शतक , फिर सामने आये तीन नये मरीज