जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाना अंतर्गत मेन चौराहे बस स्टैंड पर गणेश सोनी को श्री नाथ ज्वेलर्स की दुकान पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

शुक्रवार मध्य रात्रि को चोर दुकान की शटर उसका कर अंदर घुसे। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तार कांटे। इसके बाद दुकान के अंदर से आभूषण चुरा लिए। वारदात का पता शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे तक चला जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी देखकर आरोपियों का पता लगा रही है। कितने का माल गया इसका अनुमान लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि नानपुर क्षेत्र में आए दिन चोरी की छोटी मोटी वारदात हो रही थी, लेकिन इस बार चोरों ने आभूषण की दुकान को निशाना बनाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जहां वारदात हुई उसके समीप ही पुलिस गश्त का प्रमुख पाइंट है।

ये तो होना ही था

भाजपा नगर अध्यक्ष घनश्याम माली ने बताया गांधी प्रतिमा से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मैन रोड पर स्थित है ये दुकान । रात को 2 से 3 बजे तक अज्ञात लोग गांव में घूमते रहते है अगर उनकी चेकिंग और id चेक कर ली जाए तो ऐसे हादसे बंद हो जाएंगे । पुलिस की गाड़ी रात में गश्त के वक्त सायरन बजाकर निकल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *