जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर मे ज्वेलर्स की दुकान में लाको की चोरी हुई है। दुकान संचालक गणेश सोनी ने करीब 10 लाख के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ किया। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर विधायक मुकेश पटेल नानपुर घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस दौरान विधायक पटेल ने ग्राम में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान विधायक पटेल ने घटनास्थल से पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह से मोबाइल पर चर्चा करते हुए चोरी की घटना के आरोपियों को तत्काल पकड़ने को कहा। गौरतलब है कि शुक्रवार रात को चोरों ने आभूषण की दुकान की शटर उसका कर वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी का कनेक्शन भी काट दिया था। Post navigation ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, शटल उचकाकर अंदर घुसे चोर लगातार हो रही चोरियों के बीच ई स्कूटी और बेंच घर के बाहर गिरे मिले, सीसीटीवी खंगाला तो देखिए क्या मिला उसमें