झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- विगत 2 जुलाई की रात शनि मंदिर के समीप ज्योति ज्वेलर्स पर हुई चोरी में पुलिस ने एक ओर आरोपी को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। जानकारी अनुसार 2 जुलाई की रात को चोरों ने आशीष सोनी की ज्वेलर्स की दुकान में खिड़की तोड़ कर लाखों रूपये के चांदी के आभूषण चोरी कर लिये थे। चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकडऩे में पुलिस ने पहले सफलता हासिल कर ली थी। रायपुरिया पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी अरविन्द पिता नारसिंह डामोर निवासी झावलिया को गिरफ्तार किया गया। इसकी सूचना पेटलावद थाने पर मिलने पर आरोपी अरविन्द को थाने पर लाकर रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने उक्त चोरी करना कबुल किया। पुलिस ने अरविन्द के घर से 1 किला 900 ग्राम चांदी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार उक्त चोरी में 7-8 अन्य अरोपी भी है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। Post navigation 1 पन्ने में श्रीमद् भागवत गीता के 700 श्लोक 18 अध्याय और 30 हजार अक्षर लिखे पेटलावद में सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण व जेसीबी से किया जा रहा अवैध खनन