जोबट। क्षेत्र में झोलाछाप और फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक कथित डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन और बॉटल चढ़ाने से एक गरीब आदिवासी महिला की हालत बेहद गंभीर हो गई है। जोबट से आलीराजपुर रेफर करने के बाद अब जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं और महिला को बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला झुमकू पति नानभू का इलाज कथित डॉक्टर अमित जोशी द्वारा किया गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को गलत बॉटल और इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत जोबट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आलीराजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उपचार के दौरान महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे इंदौर या गुजरात जैसे बड़े अस्पताल ले जाने को कहा गया है।

भील सेना ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग 

इस घटना से आक्रोशित भील सेना संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोबट थाने पहुंचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी विजय वास्कले से आरोपी फर्जी डॉक्टर नन्नू जोशी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपते समय भील सेना के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश भूरिया, जनपद सदस्य प्रदीप मेंहड़ा, जनपद उपाध्यक्ष कालू मेंहड़ा, प्रकाश मेंहड़ा, जितेन्द्र वसुनिया, रोहित अजनार, मंगल मेंहड़ा, शेरू मंडलोई, अमन मंडलोई, माडिया अजनार, धीरज मंडलोई, बारम मेंहड़ा, राहुल मेंहड़ा, राकेश मेंहड़ा, अनिल भूरिया, गजेंद्र मेंहड़ा, इंदरसिंह डावर और पदमसिंह मंडलोई सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *