https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-06-at-6.00.31-PM.mp4 जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट में एम पी बी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पूजा वर्मा पति कुलदीप और उनका डेढ़ वर्ष का बालक माधव घायल हो गए। हादसे में बालक माधव के सिर में चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आलीराजपुर रेफर किया गया है। वहीं घायल महिला पूजा वर्मा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में उपचार जारी है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिगों को मौके पर पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ही नाबालिग हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है। Post navigation इंदौर से आ रही बारात की गाड़ी ने ग्रामीणों को मारी टक्कर जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची