जितेंद्र वर्मा, जोबट भारतीय जनता पार्टी ने आलीराजपुर जिले के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार की गई है। जारी सूची के अनुसार जोबट विधानसभा अंतर्गत जोबट मंडल से नरेंद्र मंडलोई को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। इसके साथ ही जोबट विधानसभा के अन्य मंडलों में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं,बरझर मंडल से लालसिंह चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर मंडल से नारायण अरोड़ा एवं आमखुट मंडल से भरत माहेश्वरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र मंडलोई के पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर जोबट के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए इसे सही निर्णय बताया है। भाजपा संगठन ने उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। Post navigation जोबट में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मां-बेटे को मारी टक्कर, डेढ़ साल का बच्चा घायल जिनिंग फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक हुआ