जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है। इंदौर से आ रही बारात की गाड़ी ने जोबट से बोरी की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत डेककुंड, हवेली फलिया के पास ग्रामीणों को टक्कर मार दी। इस हादसे में भूरी पति शंकर निवासी ग्राम पंचायत थपली, धन पति धर्मेंद्र) एवं सूरप पिता मगन सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जोबट के अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। Post navigation बस की टक्कर से एक घायल, जोबट अस्पताल के बाद जिला चिकित्सालय रेफर जोबट में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मां-बेटे को मारी टक्कर, डेढ़ साल का बच्चा घायल