जितेंद्र वर्मा, जोबट चमार बिगड़ा फाटक के पास खट्टाली से आ रही निजी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान विक्रम नानकिया निवासी ग्राम पंचायत बड़ागुड़ा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दिनांक 1 फरवरी को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुई। हादसे के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए जोबट अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में भर्ती करने हेतु रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। Post navigation अपराधियों के हौसले बुलंद, 50–60 लोगों की भीड़ ने कार में ले जाए जा रहे वांटेड हीरा को छुड़ाने किया हमला इंदौर से आ रही बारात की गाड़ी ने ग्रामीणों को मारी टक्कर