नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk झाबुआ जिले की शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय मैं अध्ययनरत कुमारी मुस्कान भूरिया, रिंकू खड़िया एवं आरुषि भूरिया का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मैं हुआ है , तीनों छात्राएं 15 से 19 अक्टूबर तक शुजालपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करेगी, जानकारी देते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी ने बताया कि हमारी स्कूल की तीनों बेटियों का चयन पूरे जिले के लिए गौरव की बात है, लगातार तीरंदाजी की तैयारी खेल शिक्षक अवलोक शर्मा, कुलदीप धाबाई, नरेश पुरोहित एवं योगेश गुप्ता करवा रहे थे ,उनकी मेहनत का नतीजा है कि जिले से हमारी तीनों बेटियों का चयन हुआ है। इनका चयन होने पर परिजन स्कूल के सभी टीचर एवं खेल विभाग के साथियों ने बधाई दी है। Post navigation ASI को ग्रामीणों से अभद्रता करना पड़ा भारी, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया लाइन अटैच.. पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने की दूसरी विभागीय सर्जरी, बदले गए कोतवाली सहित तीन थाना प्रभारी