रितेश गुप्ता, थांदला सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में अशासकीय संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में अणु पब्लिक स्कूल, थांदला की छात्रा कु. हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में जिले प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर छात्रा को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। कु. हर्षिता ने अपनी कला प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने हर्षिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। हर्षिता की इस उपलब्धि ने अणु पब्लिक स्कूल के गौरव में एक और अध्याय जोड़ दिया। Post navigation गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान