गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ

रितेश गुप्ता, थांदला

मध्यप्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश उत्सव के दौरान 250 से अधिक गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं ने गौमाता के सम्मान और रक्षा का संकल्प लिया। हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर आयोजित इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के श्रीचरणों में नमन करते हुए गौमाता की रक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने की शपथ ली।ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पंडालों में गौमाता की आरती एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने खड़े होकर गौरक्षा का संकल्प लिया।अभियान के दौरान गौमाता के सम्मान,सेवा और संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।गौहत्या की घटनाओं को लेकर जताई चिंता हिंदू जागरण मंच के अनुसार, थांदला-मेघनगर क्षेत्र में गौहत्या की घटनाओं को लेकर हिंदू समाज में चिंता है।मंच ने सजेली नानिया साथ से लेकर तलाई,बांडीसेरा,ग्वालडूंगरी, वालाखोरी,जामनिया,मियाटी और रूपगढ़ में सामने आए मामलों का उल्लेख करते हुए गौमाता की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाने की बात कही।हिंदू जागरण मंच का कहना है कि गौ रक्षा के लिए कई गौभक्त अपनी जान जोखिम में डालकर प्रयास कर रहे हैं।ऐसे कार्यों में जुटे लोगों के समर्पण को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से गौमाता के सम्मान और सेवा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।गौमाता की सेवा और सम्मान का लिया संकल्प गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे गौमाता के प्रति श्रद्धा,सेवा और संरक्षण की भावना को समाज में बढ़ावा देंगे तथा गौहत्या की रोकथाम के लिए कानून के दायरे में रहकर शासन-प्रशासन को सहयोग करेंगे।अभियान के माध्यम से गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *