कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ।
उपस्थित जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष।

झाबुआ। आज जिला भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचय बैठक में पूर्णकालिक नवीन कुवाते और भाजपा जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह और जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की उपस्थिति में हुआ। परिचय में सबसे पहले पूर्णकालिक नवीन कुवाते ने सभी नवनियुवक्त जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षो को बधाई देते हुए आगामी कार्य योजना बनाकर कार्य करने का बोला वही जिला भाजपा महामंत्री कुशवाह ने भी नई टीम को बधाई देते एकजुट होकर कार्य करने की सीख दी। जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने अपने संबोधन में सभी युवा मोर्चे के पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करते हुए आगामी मिशन के लिये कमर कसने के साथ ही प्रत्येक पंचायत पर 11 युवाओं की टोली बनाकर शासन की योजना को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी पदाधिकारियों द्वारा फूल हार से जिलाध्यक्ष भानू भूरिया का स्वागत किया गया। वही जिला अध्यक्ष भानू भूरिया द्वारा भी नवीन जिला पदाधिकारी का स्वागत सत्कार किया गया परिचय कार्यक्रम का संचालन जिला युवा मोर्चा के महामंत्री संजय भाबर ने किया। वही आभार जिला भाजपा उपाध्यक्ष शुभम सोनी ने किया बैठक में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र गेहलोत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, सुरेश भाभोर, भावेश भनपुरिया, जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर, सह मीडिया प्रभारी जीतू सेन, जिला मंत्री प्रणव परमार सहित 16 मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *