विजय मालवी @ खट्टाली – गत बुधवार को डाक बंगले बस स्टेण्ड अलीराजपुर मे आयोजित एक पत्रकार वार्ता मे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल के खिलाफ विवादित बयानबाजी को लेकर युवाओं मे आक्रोश नज़र आया | फलस्वरूप ग़ुस्साए सेकड़ो युवाओ ने गुरुवार की सुवह खट्टाली बस स्टैंड चौराहे पर विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला फुक दिया | इस दौरान सेकड़ो युवाओं ने कांतिलाल भूरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की | इस दौरान युवाओं ने विधायक भूरिया पर कांग्रेस संगठन मे परिवारवाद और गुटबाजी को हवा देने का आरोप भी लगाया | ग़ुस्साए युवाओं ने कहा की विधायक भूरिया के आगामी दिनों मे अलीराजपुर आगमन पर घोर विरोध किया जाएगा | इस अवसर पर खट्टाली कांग्रेस कार्यकर्ता जहूर खत्री , दिलीप कनेश पलासदा, निर्भय सिंह जमरा ,प्रताप जमरा मसनी, सोहेब खान, कैलाश कनेश ,जगदीश कनेश ,विक्रम डुडवे ,नादम सोलंकी ,देवी सिंह कनेश दूला तोमर भीती आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation 6 बिसस्तरीय कोविड-19 सेंटर तीन स्थानों पर राशी स्वीकृत शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना डेम कैनाल का किया गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश