विजय मालवी @  बड़ी खट्टाली

जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुलोचना रावत ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान इस प्रतिनिधि को बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी को क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं से एवं स्वास्थ संबंधी समस्याओं से अवगत कराया था | क्षेत्रीय विधायक रावत ने बताया कि अवर सचिव स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा उनके प्रस्ताव अनुसार जोबट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम आंबुआ में कोविड सेंटर 6 बिस्तरीय हेतु 9 लाख 83 हजार एवं ग्राम बड़ी खट्टाली में कोविड सेंटर 6 बिसस्तरीय 9 लाख 83 हजार एवं ग्राम बरझर में कार्बेट सेंटर हेतु 9 लाख 83 हजार स्वीकृत किए हैं| उक्त तीनों कॉविड सेंटर का कार्य अति शीघ्र प्रारंभ होगा रावत ने बताया कि वे स्वयं जोबट विधानसभा क्षेत्र मैं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से मिलकर क्षेत्र में अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इस हेतु वह निरंतर प्रयासरत है| आपने बताया कि नव वर्ष की तीनों स्थानों पर यह सौगात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने मेरी अनुशंसा पर दी है|रावत ने स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया एवं प्रदेश के प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *