जितेन्द्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर जिला के नानपुर थाना अंतर्गत शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना डैम की कैनाल का मामला संज्ञान में आते ही भ्रष्टाचार सामने आते हुए दिखाई दे रहा है। फोटो में दिखाई दे रहे कैनल पर स्टीमेट के अनुसार कार्य में मजबूती के लिए मुर्रम डाली जानी चाहिए थी पर कैनल फूटने पर रेत दिखाई दे रही है जो निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार को जन्म दे रही है। करोड़ों रुपए से निर्मित कैनाल को गुणवत्ताविहीन बनाया गया है जिससे शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया गया गया। इस बारे में जोबट परियोजना के एसडीओ राजेंद्र ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने फोन भी उठाना उचित नहीं समझा।

झाबुआ अलीराजपुर लाईव की खबर के बाद अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *